कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ की डेब्यू फिल्म 'टाइम टू डांस', रिलीज डेट का हुआ ऐलान- 'रूही' के साथ क्लैश
साल 2021 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ चुकी है। जी हां, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में डेब्यू लेने को तैयार हैं। इसाबेल और सूरज पंचोली स्टारर फिल्म 'टाइम टू डांस' 12 मार्च को रिलीज होने वाली है। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। स्टैनली डीकोस्टा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक- डांस ड्रामा है।
फिल्म से सूरज पंचोली और इसाबेल के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी रिलीज किये गए हैं। इसाबेल कैफ़ की भारत में यह पहली रिलीज़ फ़िल्म होगी। बता दें, ये फिल्म 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

इसके अलावा इसाबेल कैफ 'सुस्वागतम खुशामदीद' में भी काम कर रही हैं। जिसके साथ इसाबेल सिनेमाघरों में डेब्यू लेंगी। इस फ़िल्म में इसाबेल पुलकित सम्राट के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। कैटरीना अपनी बहन के करियर को संवारने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।
टाइम टू डांस की बात करें तो यह 12 मार्च रिलीज हो रही है। जबकि 11 मार्च को पहले ही 'रूही' ने लॉक कर लिया है। राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण धर्मा स्टार रूही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












