..................... कंगना रनौत का बड़ा ऐलान, भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निभाएंगी रोल, धमाकेदार डिटेल्स Kangana Ranaut New Upcoming Film announced now play former Prime Minister Indira Gandhi role in political period drama movie - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत का बड़ा ऐलान, भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निभाएंगी रोल, धमाकेदार डिटेल्स

कंगना रनौत ने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस बार वह सीएम से सीधा पीएम पर फिल्म बनाने वाली हैं। जी हां, तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक के बाद अब वह भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर फिल्म बनाने जा रही हैं। खुद कंगना रनौत ने इस फिल्म को लेकर डिटेल्स साझा की हैं। वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल को निभाती नजर आएंगी। इसका ऐलान ऑफिशियल तौर पर भी कंगना ने सोशल मीडिया पर कर दिया है।

कंगना रनौत बैक टू बैक बड़े बड़े विषयों पर फिल्म लेकर आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कश्मीर की पहली महिला शासिका दिद्दा पर फिल्म बनाने का ऐलान किया। अब वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर फिल्म बनाने वाली हैं।

नई राजनैतिक ड्रामा पर आधारित फिल्म में कंगना रनौत नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। कंगना रनौत ने ये भी बताया कि ये फिल्म इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी, इस फिल्म में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य फिल्म होगी।

कंगना का कहना है कि इस फिल्म से आज की पीढ़ी के लोगों को ये जानने में आसानी होगी कि वर्तमान भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य क्या है। इस फिल्म में कई शानदार एक्टर्स दर्शकों को नजर आएंगे। नई पॉलटिकल और सोशल विषय से जुड़ी फिल्म की डिटेल के बारे में कंगना ने शेयर किया कि वह और उनके दोस्त साईं कबीर के साथ मिलकर इस फिल्म को लेकर आ रही हैं।

इंदिरा गांधी से जुड़ी फिल्म को मणिकर्णिका फिल्म्स प्रड्यूस करने जा रही हैं। फिल्म को साईं कबीर ही लिख रहे हैं और उनके द्वारा ही इसे निर्देशित किया जाएगा।

साईं कबीर और कंगना रनौत साथ में काम कर चुके हैं

साईं कबीर और कंगना रनौत साथ में काम कर चुके हैं

इससे पहले साईं कबीर और कंगना रनौत ने फिल्म रिवॉल्वर रानी में साल 2014 में साथ में काम किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। साईं इसके अलावा द शौकिन्स जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।

इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी ये फिल्म

इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी ये फिल्म

कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म को लेकर बताया कि वह काफी खुश हैं अपनी इस फिल्म को लेकर। वह इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर अंतिम चरण पर काम कर रही हैं। ये इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी। ये एक ग्रैंड पीरियड फिल्म होगी।

मल्टीस्टारर होगी कंगना की नई फिल्म

मल्टीस्टारर होगी कंगना की नई फिल्म

कंगना ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में ये भी बताया कि इस प्रोजेक्ट में कई शानदार अभिनेताओं को कास्ट किया जाएगा जो उस दौरान के राजनेताओं की भूमिका को निभाते दिखेंगे। बडे़ स्केल पर वह इस फिल्म को बनाने जा रही हैं जिसमें संजय गांधी, राजीव गांधी, मोराजी देसाई और लाल बहादुर शास्त्री जैसे दिग्गज नेताओं की भूमिका में विभिन्न एक्टर दिखाई देंगे।

किताब पर आधारित होगी ये फिल्म

किताब पर आधारित होगी ये फिल्म

कंगना का कहना है कि ये फिल्म एक किताब पर आधारित है। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वह कौन सी किताब होगी। बताया जा रहा है कि आपातकाल और ब्लू स्टार जैसे ऑपरेशन का जिक्र इस फिल्म में देखने को मिल सकता है।

थलाइवी

थलाइवी

पूर्व सीएम जयललिता की कहानी को लेकर थलाइवी फिल्म में कंगना रनौत लेकर आ रही हैं। थलाइवी फिल्म की शूटिंग वह करीब करीब पूरी कर चुकी हैं। फिल्म पिछले साल जून में रिलीज होती लेकिन कोरोना के चलते देरी हुई।

तेजस

तेजस

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में तेजस फिल्म भी शामिल हैं।तेजस फिल्म में कंगना रनौत एक पायलट का रोल अदा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जुलाई में इसकी शूटिंग शुरू होगी।

धाकड़ फिल्म

धाकड़ फिल्म

कंगना रनौत की ये फिल्म जासूसी थ्रिलर फिल्म है। जो कि 1 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दिव्या दत्ता और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। कंगना का इस फिल्म में एक्शन भी देखने को मिलेगा।

 मणिकर्णिका रिटर्न्स

मणिकर्णिका रिटर्न्स

कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने 'मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' का ऐलान किया है। वह इस फिल्म में कश्मीर की रानी दिद्दा की कहानी को लेकर आ रही है। ये फिल्म मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म होगी।

RRR से एक और हसीना का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, Jr. NTR संग करेंगी रोमांस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X