RRR से एक और हसीना का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, Jr. NTR संग करेंगी रोमांस!

एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल में ही आरआरआर की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। अब इससे एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। बाहुबली फेम एसएस राजामौली की अचअवेटेड फिल्म में ओलिविया मॉरिस का अहम किरदार है। बताया जा रहा है कि वह जूनियर एनटीआर के अपोसिट नजर आएंगी। फिल्म में वह जेनिफर के किरदार में दिखेंगी।

ओलिविया मॉरिस के जेनिफर किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस पोस्टर में वह एकदम सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। आज ओलिविया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, इस मौके पर उनका लुक भी रिलीज किया गया है। आरआरआर मूवी के ट्विटर हैंडल पर ओलिविया मॉरिस को विशज के साथ ये प्यारा तोहफा भी दिया गया है।

बता दें आरआरआर में कई इंटरनेशनल स्टार्स नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड और साउथ के अलावा इंटरनेशल स्टार्स ऑलिविया, अलीसन डूडी, रे स्टेवनसन जैसे कई इंटरनेशनल एक्टर्स नजर आएँगे। बॉलीवुड से आलिया भट्ट और अजय देवगन फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

अनबन

अनबन

बता दें हाल में ही आरआरआर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। फिल्म दशहरा के मौके पर 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस मौके पर अजय देवगन की मैदान भी रिलीज होने वाली है। हाल में ही फिल्ममेकर्स के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं।

कौन हैं ऑलिविया

कौन हैं ऑलिविया

ऑलिविया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लंडन बेस्ड एक्ट्रेस हैं। जो थिएटर भी कर चुकी हैं। उन्होंने टेलीविजन सीरिज 7 ट्रेल्स इन 7 डेज में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह मेगा बजट फिल्म आरआरआर का हिस्सा हैं।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

आलिया और अजय देवगन के अलावा जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म इसी साल रिलीज हो रही है। जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X