मणिकर्णिका रिटर्न्स ऐलान के साथ ही विवादों में, कंगना रनौत पर लगा चोरी का आरोप- जानें पूरा मामला
एक दिन पहले ही कंगना रनौत की नई फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' का ऐलान हुआ। अब कंगना रनौत पर कहानी चुराने का आरोप लगा है। एक बार फिर कंगना रनौत विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। दरअसल दिद्दा किताब के राइटर आशीष कौल ने अभिनेत्री पर उनकी कहानी चुराने का आरोप लगाया है। बता दें दिद्दा कश्मीर की पहली शासिका रानी थीं। जिनकी वीरता की कहानी पर कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न्स में लेकर आ रही हैं।
एक इंटरव्यू में आशीष कौल ने कंगना पर कॉपीराइट का अरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक्ट्रेस कैसे राइटर्स के अधिकारों का हनन कर सकती हैं। उन्होंने बहुत ही चलाकी से आईपीआर और कॉपीराइट कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन किया है।
आशीष ने कहा कि मैं इसे इंटेलेक्युअल चोरी कहूंगा। साल 2017 में इसी विषय पर दिद्दा बुक आशीष कौल ने लिखी थी। उन्होंने अपनी कहानी के चोरी करने का आरोप कंगना पर लगाया है। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले की कश्मीर की रानी की कहानी से 99 प्रतिशत लोग अंजान थे। लेकिन मेरी किताब के आने के बाद लोग इस वीरगाथा को समझ पाए। बता दें आशीष कौल दि्दा के वंशज भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











