सुशांत सिंह राजपूत को अंकिता लोखंडे ने किया याद, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को मकर सक्रांति के दिन याद किया। उनकी फिल्म काई पो छे के गाने पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया। जिसमें वह इस फिल्म के इमोशनल गाने कटी पतंग पर रिएक्ट करती दिख रही हैं। अंकिता ने इमोशनल कर देना वाला पोस्ट भी लिखा। बता दें सुशांत के निधन को कई महीने बीत चुके हैं। अभी भी फैंस न्याय की राह देख रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने एक प्यारी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज भी जब मैं ये गाना सुनती हूं तो मेरे रोगंटे खड़े हो जाते हैं। क्या शानदार फिल्म थी और क्या शानदार यादें थी। सभी को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं। इसके बाद फैंस की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी सामने आई। सभी ने सुशांत को याद किया और इस गाने की तारीफ की।

अंकिता इस वीडियो में पार्क में बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। वह पतंग उड़ाती और इस त्यौहार को सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। लेकिन चेहरे पर उनके उदासी और सुशांत को मिस करने का भाव साफ देखा जा सकता है।

सुशांत का बर्थडे

सुशांत का बर्थडे

बता दें सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी को बर्थडे है। कैलिफ्रॉनिया वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस से अपील की कि वह इस मौके पर सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाएं।

सुशांत की हैंडराइटिंग में इमोशनल नोट

सुशांत की हैंडराइटिंग में इमोशनल नोट

हाल में ही सुशांत की बहन ने सुशांत का लिखा एक नोट शेयर किया था। इस नोट में लिखा था कि मैं अब समझ पाया कि मैं गलत खेल में आ चुका हूं। इस लेटर को पढ़ने के बाद फैंस काफी इमोशनल हुए।

 सुशांत और अंकिता

सुशांत और अंकिता

बता दें एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से दोनों को इंडस्ट्री में पहचान मिली। इस सीरियल में सालों काम करने के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन दोनों बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X