..................... महाराष्ट्र लॉकडाउन की कंगना रनौत ने उड़ाई खिल्ली। Kangana Ranaut make fun of Maharashtra Lockdown with this Memes! - Hindi Filmibeat

महाराष्ट्र लॉकडाउन की कंगना रनौत ने उड़ाई खिल्ली, मजेदार मीम्स के साथ साधा निशाना!

अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बैंड बजाती रहती हैं। कई बार देखा जाता है कि वो सरकार को भी नहीं छोड़ती हैं और इसी कारण कुछ समय पहले महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार से उनका काफी विवाद देखने को मिला था। इस समय कोरोना काल और लॉकडाउन को देखते हुए कंगना रनौत ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने एक मीम साझा किया है जिसमें उन्होने लॉकडाउन को लेकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने इस दौरान एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक टीन के छप्पर पर दरवाजा लगा हुआ नजर आ रहा है जिसमें कुंडी लगी हुई है। खास बात ये है कि इस दरवाजे के आसपास किसी तरह की दीवार नहीं है। कंगना ने लिखा है.. 'कुछ इसी तरह का है महाराष्ट्र में लॉकडाउन।'

 महाराष्ट्र में लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन

उनका मतलब है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन तो है लेकिन किसी तरह की सेक्योरिटी नहीं है। फिलहाल वो इस समय अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

धाकड़, तेजस और थलाइवी

धाकड़, तेजस और थलाइवी

कंगना रनौत इस समय धाकड़, तेजस और थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना काल के कारण उनकी फिल्में कुछ देरी से ही रिलीज होगी।

शानदार अभिनय

शानदार अभिनय

कंगना रनौत ने इस धमाकेदार फिल्मों में काफी शानदार अभिनय किया है और लगातार सुर्खियों में हैं।

नए स्ट्रेन ने हाहाकार मचाया

नए स्ट्रेन ने हाहाकार मचाया

देश में एक बार फिर से कोरोना के इस नए स्ट्रेन ने हाहाकार मचाया हुआ है और लगातार जोखिम बढ़ रहा है।

इंडस्ट्री फिर से बंद

इंडस्ट्री फिर से बंद

दोबारा शुरु हुई फिल्म इंडस्ट्री फिर से बंद होने के कगार पर है और कई सुपरस्टार्स इस नए स्ट्रेन की चपेट मे आए हैं।

रिलीज डेट का ऐलान

रिलीज डेट का ऐलान

हाल ही में कई शानदार फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था लेकिन मेकर्स धीरे धीरे सभी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।

कंगना रनौत ने चार्ली चैपलिन के जन्मदिन पर ऐसे दी श्रद्धांजलि, पढ़िए पोस्ट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X