कंगना रनौत ने चार्ली चैपलिन के जन्मदिन पर ऐसे दी श्रद्धांजलि, पढ़िए पोस्ट!
अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और आज उन्होने एक महान कलाकार को ट्रिब्यूट दिया है। दरअसल चार्ली चैपलिन की बर्थ एनिवर्सिरी है और इस मौके पर कंगना उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होने इन तस्वीरों के साथ एक शानदार कैप्शन लिखते हुए दिवंगत अभिनेता को शुभकामनाएं दी हैँ। कंगना रनौत लिखती हैं कि.. 'आज महान कलाकार डायनेमिक पर्सनालिटी और शानदार इंसान चार्ली चैपलिन की जन्म जयंती है।
एक एक्टर, कॉमे़डियन, शानदार स्टोरी टेलर, एक निर्देशक, एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर, एक एडिटर, स्क्रीन राइटर और एक बेहतरीन कंपोजर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।'

कंगना का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है इसके नीचे फैंस भी लगातार चार्ली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैँ। कंगना रनौत को कई बार देखा जाता है कि वो शानदार कलाकारों को इसी तरह से सम्मान देती हैं और लगातार पोस्ट करती हैँ।
फिलहाल वो इस समय अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। कंगना रनौत इस समय धाकड़, तेजस और थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं।
कोरोना काल के कारण उनकी फिल्में कुछ देरी से ही रिलीज होगी। कंगना रनौत ने इस धमाकेदार फिल्मों में काफी शानदार अभिनय किया है और लगातार सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications