Perfect होना चाहतीं हैं कंगना, सीख रही हैं हरयाणवी

फिल्म 'क्वीन' में अपने अभिनय का छाप छोड़ने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म तनु वेड्स मनु के सीक्वल की। जिसमें कंगना पहली बार डबल रोल निभाने वाली हैं।

निर्देशक आनंद राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' फरवरी 2011 में रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद की थी। इसकी सफलता को देखते हुए ही इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है।

लेकिन इस फिल्म में हरयाणा की छाप होने की वजह से कंगना को हरयाणवी भी सीखनी पड़ रही है। फिल्म के निर्देशक बताते हैं कि कंगना बिना भाषा जाने फिल्म में निभाए जाने वाले रोल के भाव और इमोशंश को अच्छी तरह से नहीं समझ पाएगी। लिहाजा, कंगना ने भी इस टास्क को पूरे दिल से निभाने की सोच ली है।

आपको बता दें, कंगना कुछ समय के लिए हरियाणा के एक गांव जाने वाली हैं, जहां वे वहां के लोकल लोगों से मिलकर हरयाणवी सिखेंगी। कंगना के लिए एक स्पेशल ट्यूटर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि शब्दों के उच्चारण में कोई परेशानी न हो। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कंगना की आपकी यह मेहनत सफल हो, और हमें अगले साल आपका डबल रोल धमाल देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X