बॉलीवुड Queen कंगना का डबल धमाका, रहिए तैयार!
सीता-गीता, अंजू-मंजू के बाद अब फिल्मों में कंगना का डबल धमाका होने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, कंगना रानौत की आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु के सीक्वल की। जिसमें कंगना डबल रोल में नजर आएंगी। तनु वेड्स मनु के सीक्वल की प्रोड्यूसर कृषिका लुल्ला ने ट्विटर पर फिल्म के सीन की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कंगना अपने बॉडी डबल के साथ दिखाई दे रहीं हैं।

हिन्दी सिनेमा में डबल रोल को लेकर हमेशा लोग उत्साहित रहते हैं। फिल्म में अगर हिरो या हिरोइन डबल रोल में हैं तो फिल्म देखने की दिलचस्पी बढ़ जाती है। लिहाजा, निर्देशकों द्वारा यह फॉरम्यूला दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है।
एक बार फिर बॉलीवुड ने डबल रोल की ओर रुख किया है। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म 'धूम-3' में डबल रोल किया था तो अब खबर है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'तनु वेड्स मनु के सीक्वल में डबल रोल में आएंगी।
आपको बता दें, निर्देशक आनंद राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' फरवरी 2011 में रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद की थी। इसकी सफलता को देखते हुए ही इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications