'ना पढ़ाई में अच्छे, ना ये खूबसूरत, ना ही मानसिकता अच्छी..' Gen-Z पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

Kangana Ranaut on Gen-Z: कंगना रनौत इस वक्त एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि बीजेपी से सांसद भी हैं। सीजेपी के द्वारा जंतर मंतर पर चले प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया लेकिन अब जेन-जी पर लगातार हमला बोला जा रहा है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत का भी कहना है कि जेन-जी की मानसिकता अच्छी नहीं होती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है। जंतर मंतर पर जिस तरह से धरना प्रदर्शन हुआ, रील्स सामने आईं और लाठीचार्ज हुआ वो किसी आंदोलन से कम नहीं था। परिणास्वरूप सरकार को पीछे हटना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। कंगना रनौत इसके बाद से लगातार हमलावर हैं।

Also Read
असम में बाढ़ का कहर, सलमान खान ने फिर दिखाया बड़ा दिल, इस तरह से कर रहे हैं पीड़ितों की मदद
असम में बाढ़ का कहर, सलमान खान ने फिर दिखाया बड़ा दिल, इस तरह से कर रहे हैं पीड़ितों की मदद

गटर जनरेशन...

कंगना रनौत ने जेन-जी के बारे में बोलते हुए किसी तरह की कोई मर्यादा नहीं रखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी और जेन-जी को गटर जनरेशन तक कह दिया।

उनका कहना था, ''ये जनरेशन ना पढ़ाई में अच्छी होती है, ना ये खूबसूरत होती है और ना ही इनकी मानसिकता अच्छी होती है।'' इसके बाद उनको खूब गालियां जेन-जी के द्वारा दी जा रही हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत के किसी बयान के बाद इस तरह से लोगों ने रिएक्ट किया है। वो आए दिन किसी ना किसी तरह की विवादित बात कर देती हैं।

भड़क रहे हैं जेन-जी

बदसूरत और खराब मानसिकता का बोले जाने के बाद कंगना रनौत पर लोग भड़के हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैं भी Gen Z की लड़की हूँ; मैंने 95 परसेंटाइल के साथ JEE Mains क्वालिफ़ाई किया और NIMCET में AIR 3100 हासिल की।'' एक ने लिखा, ''और ना ही इनसे पंगा लेना अच्छा हो रहा है तो बस अपने काम से काम रखें सुश्री कंगना रनआउट।'' एक ने लिखा, ''अच्छा, तो इसका मतलब है कि आप अच्छी हैं।'' एक ने लिखा, ''ओहो तो मतलब तेरे जैसी अच्छी होती हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X