असम में बाढ़ का कहर, सलमान खान ने फिर दिखाया बड़ा दिल, इस तरह से कर रहे हैं पीड़ितों की मदद
Salman Khan Assam Flood: देश में कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जिस तरह का माहौल है वो डराने वाला है। बाढ़ प्रभावित राज्यों में सबसे ज्यादा नुकसान असम का हुआ है। लोग परेशान हैं और किसी ना किसी तरह से गुजारा कर रहे हैं।

लोग अपने गावों में फंसे हैं और बाहर आने जाने के सारे रास्ते जलमग्न हो चुके हैं। ऐसे में लोगों और स्थानीय वॉलंटियर्स और फ़ैन क्लब के द्वारा वहां काम किया जा रहा है। मुसीबत के बीच एक बार फिर से मेगास्टार सलमान खान असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं।
खबरें हैं कि सलमान खान फिल्म में बिजी होने के बावजूद लगातार वहां बात कर रहे हैं और मदद करने को लेकर काम कर रहे हैं। उनकी टीम असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही है और वो चाहते हैं कि बिना किसी देरी के सबके पास मदद पहुंचे।
सलमान खान इस दौरान असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना और पीने का पानी मुहैया करवा रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी की मदद के लिए सामने आए हैं। हर मुसीबत में वो पहले ख़ड़े होते हैं। लोग उनको दुआएं दे रहे हैं। हालांकि सलमान खान ने अपने हैंडल पर इसको लेकर कुछ नहीं लिखा है।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के लिए बिजी हैं। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। हिंदुस्तानी और चीना सैनिकों के बीच हुई मुछभेड़ पर बनी इस फिल्म का नाम क्यों बदला गया ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन इतना जरूर है कि काफी कुछ बदलाव फिल्म में होने वाले हैं। फिल्म के कई सीन्स को फिर से शूट किया जा रहा है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। ये पहली बार होगा कि वो सलमान खान के साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
