कंगना रनौत का ट्विटर डेब्यू, किया खुलासा- 15 सालों से क्यों बना रखी थी सोशल मीडिया से दूरी
फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 15 वर्ष गुजार लेने के बाद आखिरकार अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर डेब्यू किया है। कंगना बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो हमेशा सोशल मीडिया से दूर रही हैं। हालांकि उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान आते रहते हैं, लेकिन कंगना ने सीधे तौर पर कभी उपस्थिति नहीं दिखाई थी।
अब कंगना ट्विटर पर डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है और कहा कि, मैंने पहली बार सोशल मीडिया की पावर देखी है। जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत के लिए पूरी दुनिया साथ आई, इससे मुझे बहुत उम्मीदें हो गई हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही मुखर रही हैं। सीबीआई जांच की मुहिम में कंगना ने काफी बयान दिये। वहीं, अब जबकि सुशांत केस सीबीआई के हाथों में पहुंच चुकी है, तो कंगना ने इस पर खुशी जताई है और एक वीडियो जारी किया है।
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान साथ गए थे थाईलैंड ट्रिप-एयरपोर्ट से निकलते पुरानी तस्वीरें वारयल!


Click it and Unblock the Notifications