सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान साथ गए थे थाईलैंड ट्रिप-एयरपोर्ट से निकलते पुरानी तस्वीरें वारयल!
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के रिलेशनशिप की खबरों ने सबको चौंका दिया है। सुशांत के फ्लैटमेट सैमुअल होकिप ने यह खुलासा किया है कि फिल्म केदारनाथ के दौरान दोनों प्यार में थे। वहीं, अब सारा की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां वो सैमुअल के साथ एयरपोर्ट से बाहर आती नजर आ रही हैं।
यह तस्वीर 2019 जनवरी की है, जब सुशांत और सारा थाईलैंड ट्रिप पर साथ गए थे। सैमुअल इन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। सारा सैमुअल के साथ निकलीं, जबकि मीडिया से बचने के लिए इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत मुंबई एयरपोर्ट के पिछले गेट से निकल गए थे। उस वक्त भी यह तस्वीरें सुर्खियों में आई थीं, लेकिन दोनों कलाकारों ने अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

सुशांत और सारा की फिल्म 'केदारनाथ' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। सूत्रों के अनुसार, फिल्म को अच्छे रिस्पॉन्स के बाद दोनों छुट्टी बिताने के लिए साथ रवाना हो गए थे। गुरुवार को अचानक ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वापस वायरल होने लगीं।
प्रभास स्टारर 'आदिपुरूष' भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल- बजट सुनकर हैरान रह जाएंगे!


Click it and Unblock the Notifications