फिर से कबीर के साथ कंगना, 'डिवाइन लवर्स' की होंगी हिरोईन
Exclusive: 'रिवॉल्वर रानी' की कंगना अच्छी लेकिन 'क्वीन' जितनी नहीं
इस बारे में बात करते हुए खुद कबीर ने कहा कि मैं कंगना और इरफान की मुख्य भूमिकाओं वाली 'डिवाइन लवर्स' फिल्म कर रहा हूं। यह 'रिवॉल्वर रानी' से पूरी तरह जुदा होगी। यह 'रिवॉल्वर रानी' की तरह तड़कती-भड़कती, आक्रामक और हिंसक नहीं होगी बल्कि 'डिवाइन लवर्स' भारत के महान सपने के बारे में होगी।"
'डिवाइन लवर्स' की पृष्ठभूमि मुंबई और अलीगढ़ में होगी। इसके अलावा 'रिवॉल्वर रानी' का सीक्वल भी बनाने को हम लोग सोच रहे हैं। कबीर का कहना था कि मैं अपनी नायक अलका सिंह को एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहता हूं। वह मेरी कई कहानियां कहने वाला खिलौना होंगी। मैं उनसे भविष्य में अमेरिका से लड़ने और सोवियत संघ को पुनर्जीवित करने सहित कई काम कराना चाहता हूं।"
कबीर ने कहा, "फिर से कहूंगा कि 'डिवाइन लवर्स' भारत के महान सपने के बारे में है। मध्य वर्ग को लेकर फिल्म बनाने का यह जुनून उस सच से आता है कि मैं नौ वर्षो तक सईद मिर्जा और कुंदन शाह के यहां एक सहायक था। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी फिल्मों को पैसा कमाने की जरूरत है, जिससे मैं वे फिल्म बना सकूं, जो मैं बनाना चाहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












