Exclusive: 'रिवॉल्वर रानी' की कंगना अच्छी लेकिन 'क्वीन' जितनी नहीं
यह कहना है फिल्म का पहला शो देखकर निकले कुछ लोगों का। दिल्ली के रहने वाले नवीन निगम ने फिल्म देखने के बाद वनइंडिया से बात की और फिल्म के बारे में सकारात्मक फीडबैक दिया।
Review: 'रिवॉल्वर रानी'
नवीन ने कहा कि मैं कंगना का बड़ा प्रशंसक हूं, फिल्म क्वीन देखने के बाद तो और भी बड़ा वाला हो गया हूं। कंगना के रोल और एक्टिंग में विविधता देखने को मिलती है।
इसलिए मैं 'रिवॉल्वर रानी' का पहला शो देखने आया था। फिल्म की स्टोरी में नयापन नहीं हैं वो ही फिल्म का सबसे कमजोर पहलू है बाकी तो पूरी फिल्मकंगना की ही है। फिल्म में उन्होंने जानदार काम किया है। इसलिए अगर फिल्म चलती है तो इसके पीछे एकमात्र कारण कंगना ही होंगी। वैसे कंगना की यह फिल्म अच्छी है लेकिन 'क्वीन' जितनी नहीं।
मालूम हो कि 'रिवॉल्वर रानी' को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है, फिल्म में कंगना के अलावा हीरो वीर-दास हैं। फिल्म के निर्देशक साईं कबीर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












