..................... कंगना रनौत को मुंबई पुलिस का समन Kangana ranaut get Mumbai Police summon on Javed akhtar defamation case! - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत को मुंबई पुलिस का समन, जावेद अख्तर मानहानि मामले में किया तलब!

कंगना रनौत और विवादों का कितना पुराना नाता है ये तो सभी जानते हैं लेकिन इस समय उनकी मुसीबतें जावेद अख्तर मामले में कुछ ज्यादा ही बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं। गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। अब खबर आ रही है कि इस केस पर कंगना रनौत की मुश्किलों में इजाफा हुआ है क्योंकि हाल ही में मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में कंगना रनौत को तलब किया है।

इस बात की जानकारी एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा दी गई है जो कि चर्चा में है। इस अधिकारी ने खुलासा किया है कि कंगना रनौत को पुलिस का समन है और उनको कहा गया है कि वो शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने मौजूद हों। अगर इन आरोपों की बात करें को गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि..

मानहानि वाली बातें

मानहानि वाली बातें

कंगना रनौत ने टेलीविजन पर कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि वाली बातें की हैं और कई निराधार आरोप भी लगाए हैं।

झूठा आरोप लगाया

झूठा आरोप लगाया

इसके अलावा उन्होने कहा था कि.. कंगना ने झूठा आरोप लगाया था कि मैने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी।

जवाब देना पड़ेगा

जवाब देना पड़ेगा

अब इस मामले में कंगना रनौत को जवाब देना पड़ेगा और काफी समय से और भी केस को लेकर अपडेट लगातार सामने आ रही हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय कंगना रनौत फिल्म तेजस और थलाइवी को लेकर बिजी हैं और धाकड़ भी कर रहीं हैं।

धाकड़

धाकड़

हाल ही में फिल्म धाकड़ से इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स सामने आए थे जिनको काफी पसंद किया गया है।

सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' के सेट पर की थी हाथापाई? अब सामने आई इस खबर की सच्चाई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X