सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' के सेट पर की थी हाथापाई? अब सामने आई इस खबर की सच्चाई!
हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर सेट से एक खबर चर्चा में थी कि वहां पर लड़ाई हो गई है। यशराज फिल्म्स को लेकर खबर आई थी कि यहां पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने गुस्से में आकर असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ हाथापाई की है और उनको थप्पड़ तक जड़ दिया है। ये खबर यहीं नहीं रुकी थी बल्कि ये भी पता चला था कि इसके बाद फिल्म की शूटिंग तक रोक दी गई है।
हालांकि अब इसको लेकर एक और खबर आ रही है जिसमें इस लड़ाई को लेकर सारी जानकारी मिली है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के एक करीबी का बयान चर्चा में आया है और उनका कहना है कि..

सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं और ऐसा कुछ भी पठान के शूटिंग सेट पर नहीं हुआ है। इस सूत्र की कहना है कि 'निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की बात करें तो उनकी पूरी टीम के साथ उनकी काफी अच्छी बॉंडिंग है।

खुलासा किया है
उनकी टीम उनको एक भाई की तरह ट्रीट करती है। इस मामले की सच्चाई सिर्फ इतनी है कि शूटिंग के वक्त एक व्यक्ति चोट लगी थी जो कि अब ठीक हैं और ज्यादा घायल नहीं हुए हैं।

वीडियो बनाया
इसी दौरान एक जूनियर आर्टिस्ट ने इस घटना का वीडियो बनाया और गलत इरादे से इसको वायरल कर दिया था।'

राहत की सांस ली
इस खबर की सच्चाई सामने आने के बाद शाहरुख खान के फैंस ने राहत की सांस ली है और वो काफी खुश हुए हैं।

बॉलीवुड करियर में वापसी
बता दें कि इस फिल्म से शाहरुख खान अपने बॉलीवुड करियर में वापसी करने जा रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी धमाकेदार साबित होने वाली है।

दीपिका पादुकोण
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है जो कि धमाकेदार खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











