कंगना रनौत ने खोल दी दीपिका के 'बड़प्पन' की पोल
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण में शायद कोई बहुत बड़ी कंट्रोवर्सी क्रिएट हो सकती है जिसकी ज़िम्मेदार दोनों खुद ही होंगी। साल 2014 में जहां कंगना रनौत ने क्वीन जैसी फिल्म से दर्शकों को जीत लिया वहीं दीपिका की हैप्पी न्यू ईयर की लवली परफॉर्मेंस ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हों पर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई थी।
अब इतने के बावजूद अगर कंगना रनौत को कोई अवार्ड नहीं मिलता है तो ये गलत बात तो है। सभी अवार्ड फंक्शन जहां प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस से नवाज़ रहे हैं वहीं दीपिका को भी कोई खफा नहीं करना चाहता और उन्हें कोई ना कोई अवार्ड पकड़ा देता है। हाल ही में लाइफ ओके अवार्ड्स में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर दिया गया।
ALSO SEE: PICS:स्क्रीन अवार्ड्स, आलिया - शाहरूख का डांस, दीपिका के साथ रणवीर का गिफ्ट
अवार्ड लेने पहुंची दीपिका ने अपना अवार्ड कंगना को डेडिकेट कर दिया क्योंकि 2014 की असली क्वीन वही थीं। बस इस बात से कंगना बहुत ज़्यादा खुश नहीं हुई हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दीपिका को ऐसा कोई बड़प्पन दिखाने की ज़रूरत नहीं है। अगर वाकई उन्हें मेरा काम पसंद है तो वो मुझे पर्सनली फोन कर के या मेसेज कर के भी बधाई दे सकती हैं। लेकिन आज तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। तो ये साबित हो चुका है दीपिका पादुकोण का ये ड्रामा उन पर बहुत भारी पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
