Trending Video: सिख समुदाय ने कंगना का पुतला बनाकर की चप्पल से पिटाई, बोले- इमरजेंसी पर बैन लगाओ वरना...

Kangana Ranaut emergency in trouble: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक्ट्रेस के साथ ही हिमाचल प्रदेश से एमपी भी हैं। कंगना को लेकर आए दिनों कोई ना कोई विरोध देखा जा सकता है, लेकिन फिलहाल तो उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने जा रही थी। कंगना अपनी फिल्म के लिए बेहद ही उत्साहित थीं, क्योंकि वह लंबे समय से इस फिल्म पर काम कर रही थीं। फिल्म की कई बार रिलीज डेट टली है, लेकिन अब जैसे ही कंगना ने 6 सितंबर को फिल्म के रिलीज की घोषणा की थी फिल्म को लेकर जमकर विरोध होने लगा। उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट ही नहीं मिला जिस वजह से उन्हें फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करनी पड़ी।
बता दें कि अभी भी फिल्म को लेकर विरोध रुका नहीं है। खासतौर पर सिख समुदाय कंगना की फिल्म इमरजेंसी को लेकर विरोध जता रहे हैं और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कंगना का कहना है कि उन्हें तो जान से मारने तक की धमकियां मिल रही हैं। वहीं हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां कंगना की इमरजेंसी के खिलाफ जमकर नारे लग रहे हैं वहीं प्रदर्शनकारियों की अगुआई करने वाला शख्स जयपाल सिंह सूरी का कहना है कि 'तूने तो इतनी बड़ी गलती कर दी है कि तेरा क्या होगा ये तो ऊपर वाला ही जानता है उसने खालसा पंथ को आतंकवादी बोला है। किसानों को आतंकवादी बोला है। जो अपने हक के लिए अनशन पर बैठे थे। इसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए अगर वह ऐसा नहीं करती है तो इसका अंजाम बुरा होगा।
इसके बाद वह कहते हैं कि यह हरकत जूतों की है और जूते खाएगी। इसके बाद वह कहते हैं कि हम सेंसर बोर्ड वालों को कहेंगे की वह किसी भी तरह इस फिल्म को सर्टिफिकेट ना दें। शख्स ने आगे कहा कि इस फिल्म पर एक्शन लेकर इस बैन किया जाए। बता दें कि कंगना की फिल्म को लेकर विरोध रोजना बढ़ता ही जा रहा है। अब ऐसे में फिल्म टल तो गई है, लेकिन क्या फिल्म भविष्य में भी रिलीज हो पाएगी इसपर भी अब सवाल उठ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications