Kangana Ranaut Emergency Postponed: अब 6 सितंबर को नहीं रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म, खड़ा हुआ विवाद

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Emergency Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। जहां एक तरफ कंगना अपनी फिल्म का जमकर प्रचार कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कंगना की फिल्म जमकर विवादों में फंसी हुई है। बता दें कि कंगना की फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने को तैयार थी, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसे में बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।

कंगना ने बीते दिन एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। कंगना ने बताया था कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही CBFC को भी धमकियां दी जा रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा था कि 'कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन यह गलत है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है।'

कंगना ने आगे कहा था कि 'सेंसर बोर्ड वालों को भी धमकियां मिल दी जा रही हैं। हम पर यह प्रेशर है कि हम मिसेज गांधी का एसेसिनेशन ना दिखाएं। पंजाब के दंगे ना दिखाएं तो फिर दिखाएं क्या ? फिर क्या हुआ फिल्म अचानक से ब्लैकआउट हो जाती है। ये बहुत ही निराशाजनक है मेरे लिए। मुझे देश की इस स्थिति पर बहुत खेद है।'

लंबे विवाद में फंसी फिल्म को देख अब लोगों को यह लग रहा है कि क्या फिल्म अब रिलीज भी होगी या लंबी टलेगी। वहीं कंगना का कहना है कि वह अपनी फिल्म के लिए आवाज उठाएंगी। बता दें कि इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी है। कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिला चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और लेट श्री सतीश कौशक जी भी अहम किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X