Exclusive: 'क्वीन' कंगना को देख हर कोई हैरान, मिलना चाहिए अवार्ड

7 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' की चौतरफा तारीफ हो रही है। विकास बहल निर्मित विशेष कृति 'क्वीन' में कंगना ने ऐसा अभिनय का रंग भरा जिसे देखकर आम तो आम खास भी मुरीद हो गये हैं। आमिर खान, दीपिका पादुकोण और अरबाज खान सरीखे लोग तो फिल्म के लिए कंगना की तारीफ कर ही रहे हैं लेकिन आम लोग भी कंगना के फैन हो गये हैं।

दिल्ली की रहने वाली मिस प्रियंका भार्गव ने वनइंडिया से कहा कि फिल्म 'क्वीन' से कंगना फिर से खुद को बेहतरीन अभिनेत्री साबित किया है। इस फिल्म के लिए कंगना को तो निश्चित रूप से अवार्ड मिलना चाहिए। शी इज द बेस्ट।

अब हनीमून पर अकेले जाना भी मजेदार है- क्वीन फिल्म समीक्षा!

तो वहीं अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान ने भी कहा, "मैं फिल्म देखने के बाद कंगना को व्यक्तिगत तौर से मिलने और बधाई देने जा रहा हूं। वह इस फिल्म में बेजोड़ हैं, बिल्कुल सहज लग रही हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली और गुणी हैं। इस फिल्म में आप उन्हें स्वयं को निखारते देख सकते हैं। यह एक खूबसूरत फिल्म है।"

Did You Know: कंगना की बड़ी बहन रंगोली भी हो चुकी है एसिड अटैक की शिकार

उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह हाल में देखी फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ है। अरबाज ने कहा, "यह एक लाजवाब और बेहतरीन फिल्म है। कंगना ने बहुत बढ़िया काम किया है।" विकास बहल निर्देशित 'क्वीन' को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कंगना के साथ पहली बार हीरो राजकुमार गुप्ता ने काम किया है।

Did You Know: साल 2006 में कंगना की बड़ी बहन रंगोली के चेहरे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड फेंक दिया था। इस अप्रत्याशित अप्रिय घटना में रंगोली का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था, हालांकि इलाज के बाद उनका चेहरा सही हो गया और साल 2011 में उन्होंने दिल्ली व्यवसायी अजय से शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X