MISTAKE...वरना ये होती कंगना की नेशनल अवार्ड हैट्रिक
[बॉलीवुड समाचार] कंगना रनौत को क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिल गया है और वो फूली नहीं समा रही हैं। वहीं उन्हें पहले भी फैशन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। पर एक गलती की वजह से कंगना इस साल नेशनल अवार्ड की हैट्रिक नहीं लगा पाईं। कंगना को अपना दूसरा नेशनल अवार्ड 2012 में ही मिल चुका होता और इस साल होता कंगना की हैट्रिक का जश्न। लेकिन कंगना रनौत को यह MISTAKE भारी पड़ गई।
दरअसल, कंगना रनौत को द डर्टी पिक्चर के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन कंगना को लगा कि ये फिल्म उनकी इमेज अश्लील और फूहड़ बना देगी। और उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
ALSO READ: करीना नहीं कंगना थीं बजरंगी भाईजान के लिए सलमान की पसंद?
हालांकि बाद में कंगना ने माना कि ये उनके करियर की सबसे बड़ी गलती थी। और ये गलती उन पर काफी भारी पड़ी। विद्या बालन को द डर्टी पिक्चर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। वहीं इस फिल्म ने इंडस्ट्री में खूब तारीफें बटोरी और विद्या बालन को सबने सलान ठोंका।
OUCH...इतना 'गुड' क्यों है कंगना का 'बैड' लक?
अगर कंगना उस समय इस फिल्म को ना नहीं कहती तो वो तब ही इंडस्ट्री की क्वीन होतीं और फिर आज वो अपने इस नेशनल अवार्ड के साथ हैट्रिक भी मनाती।


Click it and Unblock the Notifications















