Bollywood Highlights- कंगना ने राम मंदिर के मजदूरों को बताया 'हनुमान की सेना', आयुष शर्मा ने ऐसे मनाना बर्थडे

bollywood live updates

Bollywood Highlights- नए दिन के साथ हम आपके लिए फिल्म जगत की ढेरों ताजा खबरें लेकर आए हैं। सबसे पहले बात करते कंगना रनौत की जो कि हाल ही में राम मंदिर अयोध्या पहुंची थीं।

इस दौरान उन्होने राम लला के दर्शन किए और निर्माणाधीन मंदिर भी गईं। उन्होने वहां काम कर रहे मजदूरों को 'हनुमान जी की सेना' बता डाला। इसके बाद वो वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के मजदूरों को संबोधित करते हुए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा आयुष शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म Ruslaan का ऐलान करने वाले अभिनेता को जन्मदिन मनाते हुए देखा गया।

इस दौरान वो अपनी फैमिली के साथ ही थे। उनके साथ अर्पिता खान शर्मा और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है।

इसी तरह की तमाम ताजा खबरों के लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 27, 2023 8:04 PM

    Bigg Boss 17: सलमान खान अब लगाएंगे विक्की जैन की क्लास, अंकिता संग बदतमीजी करने का लेंगे बदला

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' का प्रीमियर 15 अक्टूबर को हुआ और हर सीज़न की तरह, सलमान खान के साथ वीकेंड का वार भी खास है। टाइगर 3 स्टार इस बार कंटेस्टेंट्स को रिपोर्ट कार्ड सौंपने के लिए शुक्रवार और शनिवार को दिखाई देंगे। वह उन लोगों की सराहना करते हैं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि जो गलत रास्ते पर हैं उनकी आलोचना करते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं।

    Bigg Boss 17: सलमान खान अब लगाएंगे विक्की जैन की क्लास, अंकिता संग बदतमीजी करने का लेंगे बदला
  • Oct 27, 2023 7:33 PM

    जब भगोड़े विजय माल्या के लाडले पर आया था Deepika Padukone का दिल, खुलेआम कर दिया था इजहार-ए-इश्क

    Deepika Padukone Affair: 'कॉफी विद करण' के सीजन के ओपनर में 'कॉफी' काउच पर बैठकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यह एपिसोड कुछ बहुत ही खुलासों और गहन बातचीत से भरा हुआ था।

    जब भगोड़े विजय माल्या के लाडले पर आया था Deepika Padukone का दिल, खुलेआम कर दिया था इजहार-ए-इश्क
  • Oct 27, 2023 6:56 PM

    Bigg Boss 17: कौन हैं समर्थ जुरेल? जो अभिषेक कुमार का जीना करेंगे हराम और ईशा का दिल करेंगे अपने नाम

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आ गया है और शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं और वो हैं समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई। समर्थ ईशा मालविया के साथ रिलेशनशिप में होने के अपने दावों के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    Bigg Boss 17: कौन हैं समर्थ जुरेल? जो अभिषेक कुमार का जीना करेंगे हराम और ईशा का दिल करेंगे अपने नाम
  • Oct 27, 2023 5:48 PM

    Bigg Boss 17: वीकेंड पर इस बार होगा बवाल, अभिषेक के जख्मों पर नमक रगड़ने के लिए होगी इस शख्स की एंट्री

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 में कल दूसरा वीकेंड का वार होने वाला है। शो इस वक्त अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और फैंस कंटेस्टेंट्स के खेल को पसंद भी कर रहे हैं। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और स्मार्ट गेम खेल रहे हैं।

    Bigg Boss 17: वीकेंड पर इस बार होगा बवाल, अभिषेक के जख्मों पर नमक रगड़ने के लिए होगी इस शख्स की एंट्री
  • Oct 27, 2023 4:16 PM

    Bigg Boss 17 से बाहर होने वाली है यह हसीना, दो हफ्ते बीते लेकिन जीत नहीं पाईं किसी का भी दिल!

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 अपनी घोषणा के बाद से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस 17 इस बार 17 मशहूर हस्तियों का घर बना है और यह दिल, दिमाग और दम की एक अनूठी थीम के साथ आया है।

    Bigg Boss 17 से बाहर होने वाली है यह हसीना, दो हफ्ते बीते लेकिन जीत नहीं पाईं किसी का भी दिल!
  • Oct 27, 2023 3:50 PM

    Bigg Boss 17: अभिषेक ने परिणीति चोपड़ा का नाम लेकर मनारा को चिढ़ाया, अंकिता निकलीं मास्टरमाइंड

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 का गेम हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। आवंटित कमरों के अनुसार घर को तीन टीमों में बांटा गया है। दिल, दिमाग और दम - गेम के लिए बिग बॉस ने प्रतियोगियों को बांट दिया है। घर के अंदर हर दिन झगड़े हो रहे हैं क्योंकि सभी प्रतियोगी गेम में बने रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा फुटेज हासिल करना चाहते हैं।

    Bigg Boss 17: अभिषेक ने परिणीति चोपड़ा का नाम लेकर मनारा को चिढ़ाया, अंकिता निकलीं मास्टरमाइंड
  • Oct 27, 2023 2:09 PM

    अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय स्टारर इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान

    आर्यमन ने कहा, "हां, हम खाकी के सीक्वल की योजना बना रहे हैं। स्क्रिप्टिंग जारी है और हमारे दिमाग में एक बुनियादी कहानी है। हम अगले साल इस फिल्म के साथ फ्लोर पर जाने की योजना बना रहे हैं। खास बात है कि अगले साल ही इस फिल्म की रिलीज को 20 साल पूरे होंगे, जिसे आज भी फैंस और दर्शकों द्वारा याद किया जाता है और देखा जाता है।"

  • Oct 27, 2023 1:39 PM

    प्रियंका चोपड़ा के गले में दिखा मंगलसूत्र

    देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त इंडिया में हैं। वो आज सुबह आई हैं। जैसे ही उन्होने मुंबई एयरपोर्ट में एंट्री मारी तो सभी हैरान रह गए। इस दौरान वो मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रहीं थीं। इसके बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Oct 27, 2023 1:05 PM

    राशि खन्ना ने फिर करवाया हॉट फोटोशूट

    राशि खन्ना की कुछ तस्वीरें फिर से सामने आई हैं जिनमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरें के साथ कमाल कर दिया है। फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और तारीफें कर रहे हैँ।

  • Oct 27, 2023 12:25 PM

    Seema Haider के साथ कौन है ये लड़की?

    सीमा हैदर के पास अब लोग अपने चैनल और वीडियो की प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। इस वक्त भी एक वीडियो सामने आया है जोकि आपको हैरान करने लिए काफी है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको खुद सीमा ने शूट किया था। वीडियो में सीमा हैदर के साथ एक लड़की और नजर आ रही है। इस वीडियो में वो कहती हुईं नजर आ रही हैं कि, 'मेरी बहन को सपोर्ट करो।'

  • Oct 27, 2023 12:01 PM

    सुब्रमण्यम स्वामी पर भड़कीं कंगना रनौत

    इस सप्ताह दशहरे के अवसर पर कंगना रनौत ने दिल्ली की प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में रावण दहन किया। जिस पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाया। कंगना ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा- मैं एक कलाकार हूं और यकीनन हिंदी फिल्मों में महान अभिनेत्रियों में से एक हूं। एक राइटर हूं, एक डायरेक्टर हूं, एक प्रोड्यूसर हूं, एक राइट विंग इन्फ्ल्यूएंसर हूं और क्रांतिकारी भी हूं।

  • Oct 27, 2023 11:14 AM

    बैकलेस पहनकर माहिरा शर्मा ने दिखाया इस जगह का टैटू

    माहिरा शर्मा जो कि सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद छा गईं थीं और उनको हर जगह पहचान मिल गई थी। जी हां, वो बिग बॉस सीजन 13 से सुर्खियों में आईं थीं और अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें माहिरा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

  • Oct 27, 2023 10:23 AM

    कृति सैनन साड़ी लुक में लगीं बेहद सुंदर

    कृति सैनन का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होने मीडिया को पोज दिए थे। गौतलब है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म गणपत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

  • Oct 27, 2023 9:55 AM

    सारा- अनन्या के वर्कआउट वीडियो ने बढ़ाया तामपान

    सारा अली खान और अनन्या पांडे को आपने ज्यादातर साथ में नहीं देखा होगा। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है। इस वक्त सीधे जिम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप इन दोनों हसीनाओं को वर्कआउट करते हुए देख सकते हैं।

    सारा- अनन्या के वर्कआउट वीडियो ने बढ़ाया तामपान
  • Oct 27, 2023 9:16 AM

    घुटने पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज तो आउट ऑफ कंट्रोल हुई Amala Paul

    जब 26 अक्टूबर को उनके जन्मदिन मनाने वाले दिन उनको एक खास सरप्राइज मिला। वायरल वीडियो को खुद जगत और अमाला के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसमें दोनों एक रेस्तरां में अपने टाइम को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच अचानक जगत ने घुटनों के बल बैठकर अमाला को प्रपोज किया और बाद में एचएसआई सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया। उन्होने इस दौरान एक कैप्शन भी लिखा कि, 'मेरी जिप्सी क्वीन ने हां कह दिया। #वेडिंगबेल्स जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।'

    घुटने पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज तो आउट ऑफ कंट्रोल हुई Amala Paul
  • Oct 27, 2023 8:29 AM

    इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ दिनों से चर्चा थी कि वो भारत आने वाली हैं। शुक्रवार को उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वो काफी खुश लग रहीं थीx। काम की वजह के अपनी परिणीति चोपड़ा की शादी में वो नहीं आ पाईं थीँ।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X