Bigg Boss 17: कौन हैं समर्थ जुरेल? जो अभिषेक कुमार का जीना करेंगे हराम और ईशा का दिल करेंगे अपने नाम

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आ गया है और शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं और वो हैं समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई। समर्थ ईशा मालविया के साथ रिलेशनशिप में होने के अपने दावों के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं।
अब हम आपको बताते हैं कि समर्थ जुरेल कौन हैं और उनकी एंट्री से बिग बॉस में हंगामा क्यों मच सकता है। समर्थ जुरेल एक 23 वर्षीय अभिनेता हैं जो उडारियां, तफ्तीश और मैत्री जैसे टीवी धारावाहिकों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला का भी हिस्सा थे।
समर्थ जुरेल इंदौर के रहने वाले हैं और एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं। उनके पिता चाहते थे कि वह अपना करियर क्रिकेट में बनायें, लेकिन उन्हें अभिनय का बेहद शौक था। लिहाजा, उन्होंने एक्टिंग की राह चुनीं और अपने सपने को पूरा किया।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि समर्थ ने ईशा के साथ रिश्ते में होने का दावा किया है, तो अब समर्थ की एंट्री से बिग बॉस में फैंस के लिए लव ट्राएंगल देखना दिलचस्प होने वाला है। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड होने का दावा करने वाले समर्थ के शो में वाइल्डकार्ड के रूप में प्रवेश करने के बाद अभिषेक कुमार की प्रतिक्रिया कैसी होगी। समर्थ के शो में आने पर ईशा का रिएक्शन देखना भी दिलचस्प होगा।
शो में, फैंस ने अभिषेक कुमार की ईशा मालविया के प्रति दीवानगी देखी और आश्चर्य जताया कि क्या समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद यह भावना दूसरे स्तर पर पहुंच जाएगी। आपको बता दें, समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई कथित तौर पर वीकेंड के बाद शो में एंट्री करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











