कंगना रनौत ने शुरु की अपनी एक्शन फिल्म 'धाकड़' की तैयारी, टीम ने शेयर की तस्वीर
कोरोना और लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारे धीरे धीरे वापस काम की शुरुआत कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत की बात करें तो, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' की तैयारी शुरु कर दी है। कंगना वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग कर रही हैं। फिल्म के निर्माता- निर्देशक के साथ वो ऑनलाइन ही अपने किरदार और कहानी को समझने की कोशिश कर रही हैं।
लॉकडाउन में कंगना रनौत हिमाचल में हैं और अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। लेकिन साथ ही कंगना आने वाली फिल्मों पर भी काम करने वाली हैं। वह 'धाकड़' के निर्देशक रजनीश घई, राइटर रितेश शाह और प्रोड्यूसर सोहेल मकलई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन कर रही हैं।

बता दें, धाकड़ इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म टल चुकी है। इसे मुख्य तौर पर फिल्म की शूटिंग भारत और कुछ इंटरनेश्नल लोकेशंस पर की जानी थी। लेकिन कोरोना की वजह से कुछ बदलाव देखा सकता है।
'मुझे 14 फिल्मों से बाहर निकाला गया और मेरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े गलत दिखाए गए'


Click it and Unblock the Notifications