'मुझे 14 फिल्मों से बाहर निकाला गया और मेरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े गलत दिखाए गए'
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर पक्षपात पर चर्चा शुरु हो चुकी है। सुशांत के फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के भी कलाकारों ने इस पर आवाज उठाई है। कई एक्टर्स, संगीतकार, लेखक, निर्देशकों ने यह बात स्वीकारी है कि यहां भरपूर पक्षपात चलता है और दूसरों को दबाने की, करियर खत्म करने की पूरी कोशिश की जाती है।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लोगों का मानना है कि सुशांत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात किया गया, जिस वजह से वो अवसाद में थे.. और उन्होंने अपनी जान ले ली।

इस केस में जहां अभिनेता शेखर सुमन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब उनके बेटे अध्ययन सुमन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में खेमेबाजी को लेकर बात की है। अभिनेता ने कहा कि, मुझे 14 फिल्मों से बाहर निकाला गया था।


Click it and Unblock the Notifications











