14 घंटे लगातार एक्शन करके ऐसी हो गई है कंगना रनौत की हालत, 'धाकड़' के सेट से तस्वीर वायरल!
अभिनेत्री कंगना रनौत कितनी शानदार अभिनेत्री हैं वो उन्होने अपनी कई फिल्मों से साबित करके दिखाया है। इस समय वो एक धमाकेदार फिल्म धाकड़ को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रहीं हैं। कंगना रनौत की एक एक्शन पैक्ड तस्वीर वायरल हो रही है जो कि धाकड़ के सेट से ही। इस तस्वीर में कंगना रनौत खून से लथपथ नजर आ रही हैं। उन्होने इस तस्वीर को साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा है।
कंगना रनौत लिखती हैं कि.. '10वीं रात की शिफ्ट और बिना रुके एक्शन, रात से लेकर सुबह तक 14 घंटे की नाइट शिफ्ट लेकिन हमारे चीफ कह रहे हैं, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। धाकड़।' बता दें कंगना रनौत की ये तस्वीर सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म से एक टीजर पहले ही सामने आ चुका है और कुछ कुछ समय में कंगना रनौत का लुक भी दिखता रहता है।
बदली जाएगी अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट? इस हॉलीवुड फिल्म से घबराए मेकर्स!


Click it and Unblock the Notifications