बदली जाएगी अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट? इस हॉलीवुड फिल्म से घबराए मेकर्स!
कोरोना काल के बाद लगातार कई फिल्मों को लेकर चर्चा चल रही है और इनमें से एक है सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म मैदान। ये फिल्म काफी समय से बन रही है लेकिन बीच में महामारी के कारण ये फिल्म कुछ महीनों के लिए टालनी पड़ी थी। लेकिन इस समय इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि मैदान की रिलीज डेट मेकर्स बदलने वाले हैं।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो मैदान इस साल रिलीज होने वाली है और पहले ही ये फिल्म साउथ की आरआरआर से क्लैश होने वाली थी। हालांकि इस फिल्म का हिस्सा भी अजय देवगन हैं। लेकिन इसी दिन हॉलीवुड स्टार डैनियल क्रैग की लास्ट जेम्स बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' भी रिलीज होने वाली है जिसके बाद मेकर्स डर गए हैं। उनका मानना है कि अगर दो बड़ी साथ में रिलीज होंगी तो निश्चित ही किसी ना किसी को नुकसान उठाना पड़ेगा।
बिना कारण ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'वी लव यू सलमान खान' फैंस बोले 'इसे कहते हैं स्टारडम'


Click it and Unblock the Notifications