बिना कारण ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'वी लव यू सलमान खान' फैंस बोले 'इसे कहते हैं स्टारडम'
सुपरस्टार सलमान खान के स्टारडम के बारे में भला कौन नहीं जानता है और आए दिन किसी ना किसी तरह से वो सुर्खियों में बने रहते हैँ। लेकिन आज जो हुआ है वो काफी चौकाने वाला है क्योंकि ट्विटर पर बिना किसी कारण We Love You Salman Khan ट्रेंड हो रहा है। इसको स्टारडम नहीं को और क्या कहेंगे। सलमान खान के फैंस लगातार सुपरस्टार को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और खुश हैं।
कुछ फैंस का कहना है कि सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं कि वो बिना किसी कारण ही ट्रेंड होते हैं। सलमान खान इस समय कुछ फिल्मों के साथ साथ काला हिरण मामले को लेकर भी चर्चा में हैं।

सलमान खान के वकील ने कहा था कि.. 'जोधपुर जिला एवं सत्र अदाल ने एक डिटेल्ड ऑर्डर में राज्य सरकार की तरफ से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया।'
इसके बाद से फैंस काफी खुश हैं लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि.. 'जो इंसान सोने के दिलवाला है वो सलमान खान है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है.. 'चाहें कुछ भी हो जाए लेकिन सलमान खान के लिए दुआएं हमेशा करते रहेंगे।'
इसके अलावा एक फैन का कहना है कि 'हम सलमान खान के फैन नहीं बल्कि परिवार हैं।' सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म राधे, अंतिम और किक 2 जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इन फिल्मों का आधिकारिक ऐलान कुछ समय पहले हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications