रूपेश को शर्लिन ने दी मां-बहन की गाली, किया पांच करोड़ का नुकसान
ऐसी खबर आ रही है कि रूपेश पॉल ने बैद गर्ल शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और आरोप लगाया है कि उन्हें शर्लिन की वजह से पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। क्योंकि शर्लिन फिल्म की हिरोईन हैं और वह खुद फिल्म के पोस्टर लांचिंग में नहीं पहुंची जो कि एक गलत बात है। यही नहीं रूपेश पॉल ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इन दिनों ट्विटर पर शर्लिन चोपड़ा उन्हें मां-बहन की गाली से नवाज रही हैं। शर्लिन ने बीच में फिल्म छोड़ दी है इस कारण उन्हें पांच करोड़ का नुकसान हुआ है।
फिलहाल इस पर शर्लिन चोपड़ा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वह रूपेश पॉल को जमकर ट्विटर पर गरिया रही हैं ,वह फिल्म बीच में छोड़ चुकी है जिसकी वजह से रूपेश की फिल्म बीच में अटक गयी है।
गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर लॉचिंग पर शर्लिन के ना पहुंचने से रूपेश पॉल ने उन्हें अनप्रोफेशनल करार दिया जिसकी वजह से भड़की शर्लिन तूत-मैं-मैं पर उतर आयीं।
औऱ मर्यादा भूलकर जमकर रूपेश पॉल को सार्वजनिक मंच पर गरियाने लग गयी हैं जिसकी वजह से भड़के रूपेश पॉल ने भी सारी सीमाएं तोड़ दीं और शर्लिन को नसीहत दे डाली कि 'अपने लिए कोई और दलाल ढूंढ लो और मुझे यानी अपने बाप को बख्श दो.'।
अपनी इस तरह की बेइज्जती की उम्मीद शर्लिन को बिल्कुल नहीं थीं उन्होंने अपना आपा खोते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'जब तक असभ्य रूपेश पॉल को मीडिया के सामने लात न मारूं, उसके दलाल जैसे चेहरे पर न थूकूं, तब तक मेरा गुस्सा कम नहीं होगा.' ।


Click it and Unblock the Notifications












