कामसूत्रा गर्ल से बैड गर्ल बनीं शर्लिन चोपड़ा, पॉल को बताया दलाल
जी हां आपने सही सुना हम बात कर रहे कामसूत्र 3 डी की हिरोईन शर्लिन चोपड़ा की जो कि इस समय अपनी आने वाली फिल्म कामासूत्र 3 डी के ही निर्माता-निर्देशक रूपेश पॉल से नाराज हो गयी हैं। दोनों की नाराजगी इस हदतक बढ़ गयी है जिसकी वजह से दोनों ही लोग मर्यादा भूलकर जमकर एक-दूसरे को गरिया रहे हैं।
मालूम हो कि फिल्म के पोस्टर लॉचिंग पर शर्लिन के ना पहुंचने से रूपेश पॉल ने उन्हें अनप्रोफेशनल करार दिया जिसकी वजह से भड़की शर्लिन तूत-मैं-मैं पर उतर आयीं।
औऱ मर्यादा भूलकर जमकर रूपेश पॉल को सार्वजनिक मंच पर गरियाने लग गयी हैं जिसकी वजह से भड़के रूपेश पॉल ने भी सारी सीमाएं तोड़ दीं और शर्लिन को नसीहत दे डाली कि 'अपने लिए कोई और दलाल ढूंढ लो और मुझे यानी अपने बाप को बख्श दो.'। गौरतलब है कि शर्लिन रूपेश को 'अप्पा' कहती हैं और तमिल में अप्पा का मतलब बाप से होता है।
अपनी इस तरह की बेइज्जती की उम्मीद शर्लिन को बिल्कुल नहीं थीं उन्होंने अपना आपा खोते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'जब तक असभ्य रूपेश पॉल को मीडिया के सामने लात न मारूं, उसके दलाल जैसे चेहरे पर न थूकूं, तब तक मेरा गुस्सा कम नहीं होगा.' ।
शर्लिन ने फिल्म छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जिस पर रूपेश पॉल ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि शर्लिन के डीएनए में ही नंगई है जिसे कोई ठीक नहीं कर सकता है।
गौरतलब है कि शर्लिन और रूपेश का झगड़ा फिल्म के शुरूआत में ही हुआ था, जिसके बाद शर्लिन को फिल्म से हाथ धोना पड़ा था लेकिन बाद में समझाने -बुझाने के बाद फिल्म में उनकी वापसी हो गयी थी। अब चूंकि फिल्म बन चुकी है और रिलीज को तैयार है।
तो शर्लिन औऱ रूपेश का झगड़ा फिल्म के लिए मुसीबत बन सकता है क्योंकि शर्लिन ने अपनी बेइज्जती के बाद फिल्म के प्रमोशन से इंकार कर दिया है तो वहीं रूपेश पॉल ने कहा कि यह सब शर्लिन अपने आने वाले वीडियो एलबम बैडगर्ल के लिए कर रही है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











