..................... Kamala Hassan doesn't want to move the Supreme Court for Vishwaroopam | सुप्रीम कोर्ट से पहले बात करना चाहता हूं: कमल हासन - Hindi Filmibeat

सुप्रीम कोर्ट से पहले सरकार से बात करना चाहता हूं: कमल हासन

अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है कि अभिनेता कमल हासने ने संकेत दिये है कि वो फिल्म 'विश्‍वरूपम' पर अब सुप्रीम कोर्ट नहीं जायेंगे। उनकी बातों से एहसास हुआ कि वो बात-चीत से मामला सुलझाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर बातचीत से मामला फिट हो जाता है तो वो फिल्म के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं जायेंगे।

बुधवार शाम को वो पहले ही कह चुके हैं कि वो अपनी फिल्म से कुरान संबंधित दृश्यों को हटाने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि कोर्ट के अलावा वो विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट का विकल्प बंद नहीं किया है।

आपको बता दें कि फिल्म 'विश्‍वरूपम' को तमिलनाडु में प्रतिबंधित किये जाने से बेहद दुखी कमल ने कल कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो भारत छोड़ देंगे। कमल हासन ने यह बातें विवश और दुखी होकर कही थीं।

क्योंकि मद्रास हाईकोर्ट क डबल बैंच ने तमिलनाडु सरकार की याचिका को स्वीकार करके उसके बैन वाले फैसले को बरकरार रखा है। जिसके चलते फिल्म तमिलनाडु में रिलीज नहीं हो पायी।

यही नहीं तमिलनाडु में फिल्म को हुए पंगे के कारण यूपी सरकार ने भी संकेत दिये हैं कि फिल्म 'विश्‍वरूपम' का प्रदेश में प्रदर्शित होना मुश्किल है। लेकिन अभी इसके बाबत फैसला नहीं किया गया है लेकिन फिल्म की रिलीज पर असमंजस पैदा हो गया है। मालूम हो कि फिल्म 'विश्‍वरूपम' का हिंदी संस्करण कल यानी 1 फरवरी को प्रदर्शित होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X