दिग्विजय अपनी शादी में करवायें सन्नी का स्ट्रिप शो तो दूंगा 1 करोड़...
रेप मामले में कमाल के खिलाफ सन्नी पहुंची पुलिस स्टेशन
कमाल खान ने ट्विट किया है कि अगर कांग्रेस के मशहूर नेता दिग्विजय सिंह अपनी और अपनी प्रेमिका अमृता राव की शादी में पोर्न स्टार सन्नी लियोन का स्ट्रिप शो करें तो वे कांग्रेस के पार्टी फंड में एक करोड़ रुपए देने को तैयार हैं। मालूम हो कि कमाल खान ने टिप्पणी दिग्विजय सिंह के उस ट्विट के बाद आयी है जिसमें उन्होंने अपने और टीवी एंकर अमृता राव से रिश्ते की बात कबूली थी।
कमाल खान के इस टिवट पर कांग्रेस ने तो कोई प्रतिक्रिया आभी तक नहीं दी है लेकिन सन्नी लियोन ने काफी तखा रियेक्शन दिया है। सन्नी लियोन के वकील की ओर बयान आया है कि वो कमाल खान के खिलाफ थाने जा रहे हैं और कमाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। कमाल के इस ओछे बयान पर सन्नी लियोन चुप रहने वालों में से नहीं है।
मालूम हो कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब कमाल खान ने सन्नी लियोन पर इस तरह से टिप्पणी की है। इससे पहले खबर आयी थी कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने ट्विटर पर लिखा है कि 'रेप अपराध नहीं बल्कि एक सरप्राइज सेक्स है'। जिसको लेकर काफी हंगामा मचा था।
हालांकि सन्नी लियोन ने इस ट्विट का खंडन किया था और कहा था कि उन्होंने इस तरह का कोई ट्विट नहीं किया है। यह कमाल खान का किया धरा है, जिन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर मेरे नाम का हवाला देकर लिखा था कि सन्नी लियोन मानती हैं कि 'रेप अपराध नहीं बल्कि एक सरप्राइज सेक्स' है।
जिसके बाद सन्नी लियोन ने कमाल खान के खिलाफ मुंबई के ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी थी। सन्नी के वकील ने कहा है कि अगर पहले वाली शिकायत पर कमाल के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया होता तो उनकी हिम्मत नहीं होती फिर से बकवास करने की इसलिए अगर इस बार भी हमारी शिकायत पर पुलिस का रवैया ढीला-ढाला रहा तो हम पुलिस के खिलाफ भी शिकायत करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












