सरप्राइज सेक्स के बहाने कमाल को भी मिल गयी पब्लिसिटी
सिर्फ कमाल ही क्यों सन्नी लियोन को भी इसी बहानी फ्री की पब्लिसिटी मिल रही है। उनकी दूसरी फिल्म रागिनी एमएमएस रिलीज होने वाली है और कमाल खान के साथ अपनी इस झड़प को लेकर सन्नी काफी चर्चा में हैं। ज्ञात हो कि सन्नी ने कमाल खान को अपने ट्वीट में झूठा कहा और साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने कभी भी रेप के सरप्राइज सेक्स नहीं कहा। फिर कमाल खान ने सन्नी को काफी बुरा भला कहा और कई सारे ट्वीट्स किये। कमाल खान ने बार बार ये भी कहा कि सन्नी को उनके पति के साथ डिपोर्ट कर देना चाहिए।
बातों के बतंगड़ बनते चले गये और उसके बाद सन्नी और कमाल की ये हल्की से झड़प गंभीर मुद्दे में बदल गयी। कमाल खान की जबान पर तो कोई लगाम लगा नहीं सकता तो उन्होंने जी भर के सन्नी को बातें सुनाईं और फिर सन्नी ने चुप करने में ही अपनी भलाई समझी। कमाल खान ने ट्वीट पर ट्वीट किये लेकिन सन्नी ने कोई भी जवाब नहीं दिया। लेकिन अभी तक ये लडा़ई खबरों के सुर्खियों में छाई हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
