कामसूत्र युद्द: शर्लिन vs रेखा
कल से एक खबर सुर्खियों में है कि मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने कामसू्त्र 3D नाम की फिल्म साइन की है जिसे लेकर वो बहुत ज्यादा उत्साहित है, इसके लिए वो न्यूड होंगी और गर्मा-गर्म सींस देंगी। इस फिल्म को रुपेश पॉल निर्देशित करेंगे। जैसा की नाम से स्पष्ट है कि यह फिल्म काफी बोल्ड विषय पर है जिसमें काफी चीजें ऐसी होंगी जो केवल वयस्कों के लिए ही होंगी।
लेकिन आपको बता दें कि यह कोई पहली फिल्म नहीं है जो कि इस विषय पर बन रही है। इसी सब्जेक्ट पर मीरा नायर ने साल 1996 में फिल्म बनायी थीं। जिसमें लीड रोल रेखा ने किया था। फिल्म में वो सेक्स इंसट्रक्टर बनी थीं। इस फिल्म को लेकर काफी बातें हुई थीं लोगों ने इस बात के लिए रेखा और मीरा नायर काफी कुछ कहा था लेकिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट और आर्ट सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित किया था इस फिल्म को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। रेखा को भी इस फिल्म के लिए पुरस्कृत किया गया।अब बारी शर्लिन चोपड़ा की है जिनका रेखा के आगे कोई कद नहीं है लेकिन फिर भी वो इस फिल्म के लिए चुनी गयी हैं और हर तरह से इस फिल्म को करने को तैयार हैं। उनकी हॉटनेस और सेक्स अपील रेखा के सामने कुछ नहीं है इसलिए दोनों की तुलना करना बेमानी होगा लेकिन फिर भी कामसूत्र विषय ने दोनों को तुलना के कटघरे में खड़ा कर दिया है देखना दिलचस्प होगा कि इस सब्जेक्ट के लिए रेखा की तारीफ करने वाली जनता शर्लिन को क्या पुरस्कार देती है। फिलहाल इस फिल्म के नाम भर से ही शर्लिन लोगों की नजर में आ गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












