'कामसूत्र 3D' में शर्लिन चोपड़ा, देखें तस्वीरें
आखिरकार अपनी अश्लील अंदाज और बोल्ड अदाओं का ईनाम मॉडल शर्लिन चोपड़ा को मिल ही गया जी हां पूनम पांडे के बाद शर्लिन को भी हॉट फिल्म मिल गयी है जिसका नाम है 'कामसूत्र'। 'कामसूत्र' को रुपेश पॉल निर्देशित करेंगे। फिल्म 3D में बनेंगी। फिल्म की जानकारी खुद शर्लिन ने ट्विटर पर दी।
तो वहीं फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल ने कहा कि शर्लिन बोल्ड और ब्यूटीफूल तो हैं लेकिन वल्गर नहीं है इसलिेए उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को फिल्म में साइन किया है। अब बोल्ड किरदार के लिए बोल्ड कलाकार भी होना चाहिए।
आपको बता दें कि प्लेबॉय मैंगजिन के लिए न्यूड और ट्विटर पर अपनी सेक्स लाइफ डिस्कस करने वाली शर्लिन के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है जिसे पाकर वो बहुत खुश हैं। आईये आपको तस्वीरों के जरिये दिखाते हैं शर्लिन का बोल्ड अंदाज।


Click it and Unblock the Notifications











