भाई करण नहीं पति अजय की कंपनी से काजोल का कमबैक
एक बार फिर से बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियोंमें शुमार काजोल चर्चा में हैं, खबर आ रही है कि काजोल अपने पति अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस से वापसी करने जा रही है, हालांकि इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस बात की चर्चा गर्म है।
इससे पहले खबर आयी थी कि काजोल अपने भाई जैसे दोस्त करण जौहर की फिल्म से ही जोरदार वापसी करेंगी, जिसमें वह एक बार फिर से अपने फेवरट कोस्टार शाहरूख खान के साथ दिखायी पड़ सकती है।
लेकिन अब सुनने में आया है कि पिछले साल अजय देवगन औऱ शाहरूख खान के बीच की तकरार ने काजोल और करण जौहर के प्रोजेक्ट को भी अटका दिया है। इसलिए काजोल अब करण के साथ नहीं बल्कि अजय की कंपनी के साथ कमबैक करने को तैयार हैं।
वैसे मालूम हो कि जहां करण जौहर के साथ काजोल की हर एक फिल्म हिट है वहीं दूसरी ओर अजय देवगन के साथ और उनकी कंपनी के साथ आयी काजोल की हर एक फिल्म 'राजू चाचा',' यू मी और हम को औसत सफलता मिली है । इसलिए काजोल की अपने पति के साथ या उनकी कंपनी के साथ जोरदार वापसी कैसे होती है?यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications
