देखें करन जौहर और काजोल की कुछ अनदेखी तस्वीरें
मुंबई। करन जौहर और काजोल ने मिलकर कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान जैसी फिल्में दी हैं। यह दोनों ही बॉलीवुड के बेहद चर्चित चेहरे हैं। काजोल ने बाजीगर से लेकर कुछ कुछ होता है तक फिल्मों से खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर साबित किया है।
एक समाचार पत्र को दिये गये इंटरव्यू में काजोल ने करन जौहर को मेकओवर के लिए आभार जताया है। काजोल ने फिल्म अभिनेता अजय देवगन से शादी की और अब वह मातृत्व सुख का आनंद ले रही हैं।
काजोल की अंतिम फिल्म 'माई नेम इज खान' थी जिसमें हमेशा की तरह ही उनके काम की सराहना की गयी थी। बॉक्स आफिस पर काजोल और शाहरूख की जोड़ी को सफलता की गारंटी माना जाता है। देखें करन जौहर और काजोल की कुछ अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications