COLD WAR: शाहरूख-काजोल के बीच अब कुछ कुछ नहीं होता!

शाहरूख खान और काजोल का अगर नाम लो तो बस आंखों के सामने उनका रोमांस आ जाता है। जो जादू परदे पर इन दोनों की केमिस्ट्री ने किया वो पिछले दो दशकों में शायद ही किसी ने किया हो। बाज़ीगर में ही दर्शकों को इनसे प्यार हो गया था फिर करन अर्जुन का जाती हूं मैं में इन दोनों ने ऐसा रंग जमाया था कि दर्शक आज भी इस गाने को गुनगुनाते हैं। इसके बाद कुछ कुछ होता है ने एक तरह से शाहरूख काजोल की जोड़ी को नए ज़माने के राजकपूर नरगिस बना दिया। इसके बाद कभी खुशी कभी गम से ये जोड़ी वहां पहुंच जहां कोई और उनकी केमिस्ट्री को छू भी नहीं पाता।



बढ़ गई हैं दूरियां
शाहरूख काजोल की DDLJ यानि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1000 हफ्ते पूरे करने जा रही है वहीं दोनों इसके लिए तैयारियों में भी मशगूल दिख रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसी बाते हैं जिन्हें देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि शाहरूख काजोल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। शाहरूख खान और अजय देवगन के बीच की कोल्ड वार तो सब जानते हैं। अजय देवगन कोई भी मौका नहीं छोड़ते शाहरूख के खिलाफ बोलने का, हालांकि वो कभी ऐसा खुलकर नहीं करते। लेकिन इसका असर कभी शाहरूख - काजोल की दोस्ती पर नहीं दिखा था पर अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई हैं।
पढ़िए: अजय देवगन ने इशारों में उड़ाया शाहरूख का मज़ाक
शाहरूख ने काजोल को इन्वाइट तक नहीं किया
शाहरूख काजोल को हाल ही में बॉक्स ऑफिस अवार्ड्स में देखा गया। पर यहां इनकी दूरियों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। शो के एंड में परिणीति चोपड़ा ने DDLJ के हज़ार हफ्ते पूरे करने की खुशी में फिल्म को एक ट्रिब्यूट दिया पर इन दोनों ही एक्टर्स ने न ही उसे सराहा न ही परिणीति की हौसला अफ़ज़ाई की। इसके बाद DDLJ को एक खास अवॉर्ड से नवाज़ा गया। आदित्य चोपड़ा की गैर हाज़िरी में शाहरूख ने ये अवार्ड स्वीकारा लेकिन उन्होंने काजोल को स्टेज पर बुलाना तक ज़रूरी नहीं समझा। इसके बाद उन्होंने टीम के सब स्टार्स को धन्यवाद दिया पर काजोल का नाम उनकी ज़ुबान पर नहीं आया।
पढ़िए: अजय देवगन ने क्यों नहीं देखी DDLJ

काजोल ने शाहरूख के साथ फिल्म को कहा नो
शाहरूख खान और काजोल को बीते ज़माने की मशहूर हिट चलती का नाम गाड़ी ऑफर की गई पर शाहरूख के साथ काम करने को काजोल ने मना कर दिया। जी हां वही काजोल जिन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंग के राज की सिमरन बनकर इस किरदार को सिनेमा के इतिहास में जगह दी। वही काजोल जिन्होंने अंजली बनकर राहुल की दोस्ती के किस्से हर युवा को याद करा दिए। वही काजोल शाहरूख के साथ सूरज हुआ मद्धम गाकर दर्शकों पर रोमांस का जादू बिखेर गईं, वही काजोल जो माई नेम इज़ खान में शाहरूख को संभालते नज़र आई पर अब शायद इन दो कलाकारों को साथ देखने के लिए दर्शकों बहुत लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा क्योंकि अब शायद इन दो कलाकारों के बीच कुछ भी नहीं होता!
पढ़िए: शाहरूख काजोल का Surprise:फैन्स को मिलेगी छोटी DDLJ
जानिए कौन लेगा काजोल की जगह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X