..................... Kajol promotes handwashing campaign - Hindi Filmibeat

लोगों को जागरूक कर बच्चों की जान बचा रही हैं काजोल

बॉलीवुड की परफेक्ट अभिनेत्री काजोल आज भले ही हिंदी सिनेमा से दूर हों लेकिन वो एड जगत और जागरूक अभियान में सक्रियता से जुड़ी हुई हैं। रीयल लाइफ में दो बच्चों की मां काजोल अक्सर बच्चों के एड में ही देखी जाती है तो वहीं बच्चों के लिए चलाये जा रहे अभियान से भी वह जुड़ी हुई हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है लाइफब्वॉय के हेल्प ए चाइल्ड रीच 5 अभियान।

जिसके तहत काजोल लोगों को समझाने में जुटी हुई हैं कि बच्चों का हाथ धोना कितना जरूरी है वो भी खाना खाने से पहले और टॉयलट से आने के बाद। बच्चों के हाथ धोने से ही डायरिया और न्यूमोनिया जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। कजोल ने कहा कि मुझे जानकर यह हैरत और कड़ा दुख हुआ कि हमारे देश में हर 15 सेकंड में एक बच्चे की मौत डायरिया और न्यूमोनिया से हो रही है। यानी कि हर साल 20 लाख बच्चों की जान डायरिया और न्यूमोनिया से हो जाती है।

इस विषय पर बनी फिल्म को देखकर काजोल काफी दुखी हो गयीं और अपने आप को रोने से रोक नहीं पायीं। इसलिए वह लाइफब्वॉय के हेल्प ए चाइल्ड रीच 5 अभियान से जुड़ी हैं और उन्हें इस बात पर गर्व हो रहा है। काजोल ने लोगों से अपील की वह लोगों को हाथ धोने का महत्व समझाये और इस अभियान में इच्छा से दान करे ताकि देश के गरीब बच्चे जो कि डायरिया और न्यूमोनिया से पीड़ित हैं उनका ठीक से इलाज होने में कुछ मदद मिल सके।

मालूम हो कि फिल्म अभिेनेता अजय देवगन की पत्नी काजोल ने अपने करियर के ऊंचान पर ही अजय से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे न्यासा और युग है। मां बनने के बाद उनका फिल्मों में काम करना ना के बराबर हो गया है लेकिन फिर भी काजोल सोशल इवेंट में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X