देखें बच्चों के साथ काजोल की तस्वीरें
मुंबई। नब्बे के दशक में बॉलीवुड की कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम करने वाली काजोल इन दिनों ज्यादा फिल्मों में नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं और मातृत्व सुख का आनंद ले रही हूं। हालांकि शादी के बाद काजोल ने फना, यू मी और हम (2008), माई नेम इज खान (2010), वी आर फेमिली (2010) में काम किया साथ ही कल हो न हो, कभी अलविदा न कहना, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी और स्टूडेंट आफ द ईयर में गेस्ट अपीयरेंस भी किया।
अपने पारिवारिक जीवन के बारे में काजोल का कहना है कि मैं अपने बच्चों के साथ बड़ी ही सख्ती से पेश आती हूं जबकि अजय हमेशा ही बच्चों के साथ मस्ती करते रहते हैं। अजय मुझे हमेशा ही बच्चों को डांटने के लिए मना करते हैं। वह इन दिनों कई कंपनियों के विज्ञापन में काम करती नजर आती हैं।
काजोल का कहना है कि बच्चे हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे हैं और मैं अब मातृत्व सुख का आनंद ले रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications