कौन बनेगी वरूण धवन के 'ब्रदर शाहरूख की दुल्हन'
रोहित शेट्टी ने शाहरूख खान के साथ अपनी अगली फिल्म फाइनल कर ही दी है। और अगर सब कुछ अगर तयशुदा बात के मुताबिक चलता है तो 25 दिसंबर को रोहित शेट्टी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें शाहरूख खान और वरूण धवन भाई की भूमिका में नज़र आएंगे। अब बात ये कि ये फिल्म पुरानी आई खबरों के मुताबिक चलती का नाम गाड़ी का रीमेक नहीं है।
हालांकि पहले यह खबर आई थी कि चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में रोहित शेट्टी शाहरूख खान और काजोल को साइन करना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी और काजोल का ये रोल चला गया ऐश्वर्या राय के पास। पर उस समय बात हो रही थी चलती का नाम गाड़ी के रीमेक की।
खबर ये भी थी कि इस रीमेक में अर्जुन कपूर शाहरूख के भाई की भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन अब सारी कहानी ने ही पलटी मार ली है। अब कहा जा रहा है कि वरूण धवन और शाहरूख खान की ये फिल्म में हम फिल्म के अमिताभ गोविंदा एंगल का टच लिए होगी।
ALSO READ:कहानी की बैंड: काजोल से केवल शाहरूख को ही करनी थी शादी!
लेकिन जब फिल्म में शाहरूख हैं तो रोमांस भी होगा। ऐसे में बात फिर पलटी मार कर वहीं पहुंच जाती है कि वरूण की भाभी कौन बनेगी। वैसे काफी दिन से अफवाहें हैं कि रोहित शेट्टी अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए काजोल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या काजोल मानेंगी या फिर देखनी पड़ेगी शाहरूख - काजोल की एक और 'मोहब्बतें'।


Click it and Unblock the Notifications
