काजोल REACTION:शाहरूख, रोहित और मैं..'तुसी ते बड़े मज़ाकिया हो'!
काजोल फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जो अपने बारे में कोई भी अफवाह उड़ने से पहले ही उसे दबा देती हैं। हालांकि उनका बड़बोलापन कुछ लोगों को पसंद नहीं आता पर उनकी साफगोई के लिए हम तो उनके फैन हैं।
अफवाहें बार बार उड़ रही है कि रोहित शेट्टी ने आखिरकार काजोल को अपनी अगली फिल्म में वापसी करने के लिए मना ही लिया है और ये फिल्म हम से इंस्पायर होगी जहां शाहरूख खान और वरूण धवन अमिताभ बच्चन और गोविंदा वाली केमिस्ट्री को परदे पर उतारते दिखेंगे।
लेकिन अब काजोल के मुंह से सुनिए...ये सब बकवास है। मीडिया की उड़ाई हुई कोरी बकवास! काजोल ने हाल ही में फेमिना के एक फंक्शन के दौरान बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नहीं है।
ALSO SEE: PICS: मिलिए छोटे परदे के शाहरूख काजोल से
वो कमबैक के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं लेकिन उन्होंने शाहरूख के साथ किसी भी फिल्म को हां नहीं किया है और रोहित शेट्टी शाहरूख खान और वरूण धवन को लेकर कोई फिल्म बना भी रहे हैं तो इसकी जानकारी काजोल को बिल्कुल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
