बच्चों के लिए टीवी एड करती हैं काजोल
बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक हैं काजोल, जिन्होंने अपने करियर के शीर्ष पर शादी करके घर बसा लिया। खास से लेकर आम महिला और लड़कियों की प्रेरणा और आदर्श फिल्मों में कम टीवी एड में ज्यादा दिखायी पड़ती हैं जिसकी एक खास वजह है और वह है उनके बच्चे। काजोल इस समय दो बच्चोंबच्चों न्यासा (10) और युग (3) की प्यारी और केयरिंग मदर हैं।
काजोल का कहना है कि उनके लिए उनके बच्चे किसी भी चीज से पहले हैं। बस एक-दो साल और बात है जब मेरे बच्चे समझदार हो जायेंगे तब मैं आराम से फिल्मों में सक्रिय हो जाऊंगी। मैं टीवी एड में इसलिए दिखायी पड़ती हूं ज्यादा क्योंकि एड को शूट करते समय टाइम कम लगता है।
ओले और व्हर्लपूल जैसे विज्ञापनों में नजर आने वाली काजोल ने हाल ही में हगीस वंडर पैंट्स की लांचिंग की है। काजोल ने कहा, "मैं और अजय साथ में खुश हैं। हर संबंध में तालमेल की जरूरत होती है। हमने अपने रिश्ते में तालमेल बिठाया है।"
काजोल की अगली फिल्म उनके पति अजय के निर्माण में बनेगी। काजोल की बातें सुनकर एहसास होता है कि वह केवल एक बेहतरीन नायिका ही नहीं बल्कि एक समर्पित मां भी है और शायद यही एक बड़ा कारण है कि काजोल सबकी फेवरट हैं।


Click it and Unblock the Notifications












