Finally: शाहरूख के साथ नहीं अजय के साथ काजोल करेंगी परदे पर वापसी
काजोल की बड़े परदे पर वापसी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन कोई पक्की खबर नहीं मिल रही थी। लेकिन अब सब कुछ तय हो गया है। काजोल बड़े परदे पर वापसी करने को तैयार हैं और इस फिल्म के साथ जुड़े हैं दो नाम अजय देवगन और इरोस इंटरनेशनल।
गौरतलब है कि हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म चलती का नाम गाड़ी के रीमेक के लिए रोहित ने शाहरूख काजोल को अप्रोच किया था पर काजोल ने प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। इससे ज़्यादा अभी तक कोई खबर किसी के हाथ नहीं लगी है।
कहानी की बैंड: काजोल शाहरूख के बीच पहले ही क्यों नहीं कुछ कुछ होता था???
अजय देवगन ने ये तो बता दिया है कि काजोल की वापसी के लिए अगले साल के अंत तक इंतज़ार करना पड़ेगा पर फिल्म के बारे में सब कुछ डिसाइड हो गया। काजोल का किरदार क्या और कैसा होगा, कहानी कैसे आगे बढ़ेगी। फिलहाल कहानी पर ही काम चल रहा है। अजय देवगन फिल्म में होंगे या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पिछली बार दोनों यू, मी और हम में साथ नज़र आए थे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा। हालांकि फिल्म के गानों की और काजोल के अभिनय की सबने तारीफ की थी। इस फिल्म को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया था। अब देखना ये है कि इस बार अजय पिछली गल्तियों से कुछ सीखते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
