शाहरूख के साथ COMEBACK..बहुत खुश हैं काजोल
[बॉलीवुड न्यूज] जबसे रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'दिलवाले' का एलान किया है, यह फिल्म लगातार सूर्खियों में है। वैसे इस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट है इसके एक्टर्स। जी हां, इस फिल्म के साथ एक बार फिर शाहरूख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी वापस आने वाली है। वहीं, रोहिट शेट्टी और शाहरूख को लोगों ने इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस में देखा है।

लिहाजा, जब इतने सारे एक्स-फैक्टर हों तो फिल्म से उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। दर्शकों से अलग बात करें तो दोनों सितारे भी इतने समय के बाद एक साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। शाहरूख तो पहले ही जाहिर कर चुके हैं कि वह काजोल के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं। लेकिन अब काजोल ने भी अपनी खुशी लोगों से शेयर की है।
पढ़ें- अजय देवगन के ऑफस्क्रीन रोमांस पर भारी पड़ेगें शाहरूख- काजोल!
काजोल एक बार फिर शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। काजोल ने लक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015 संस्करण के दौरान इस फिल्म के बारे में कहा, 'हां, मैं रोहित शेट्टी के साथ यह फिल्म कर रही हूं। मैं यकीनन शाहरुख के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'
हाल ही में शेट्टी ने शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म 'दिलवाले' बनाने का ऐलान किया था। जिसके बाद इनके फैंस की खुशी की कोई सीमा नहीं है। इससे पहले शाहरुख और काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माइ नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


