राखी में यकीन नहीं करती काजोल

काजोल कहती हैं, "दोस्त को आप चुनते हैं। दोस्तों के साथ आपका जन्म का रिश्ता नहीं होता। मेरा मानना है कि करण सदियों से मेरा दोस्त है और जीवन भर रहेगा। उसके साथ मेरा एक खास रिश्ता है। वह मेरे लिए भाई से बढ़कर है। मेरी और उसकी दोस्ती बिल्कुल जुदा है और मैं बेहद खुशनसीब हूं कि मेरे पास करण जैसा दोस्त है।"
पढ़ें सच हुआ काजोल के साथ काम करने का सपना
काजोल ने करण जौहर की चार फिल्मों 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इस खान' और निर्माणाधीन फिल्म 'वी आर फेमिली' में काम किया है। एक तरफ जहां काजोल राखी में यकीन नहीं करतीं वहीं वहीं दूसरी ओर वह अपनी सात वर्ष की बेटी नेयशा को अपने चचेरे भाइयों को राखी बांधने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
काजोल ने कहा, "मैं राखी में यकीन नहीं रखती। मेरा मानना है कि रिश्ते दिल से बनाए जाते हैं। राखी रिश्तों की गरमाहट को बनाए रखने का शानदार माध्यम है लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप राखी नहीं बांधेंगे तो आपके किसी दोस्त की आपके दिल में अहमियत कम नहीं हो जाएगी।"
पढ़ें बॉलीवुड की चटपटी खबरें | देखें काजोल की गैलरी
काजोल अक्टूबर में दोबारा मां बनने वाली हैं। काजोल कहती हैं, "मेरा कोई भाई नहीं है। हां, राखी पर मेरा पूरा परिवार एक साथ जुटने वाला है। मेरी बेटी के सात चचेरे भाई हैं और वे सभी हमारे यहां पहुंच रहे हैं। हम एक अवसर पर पार्टी करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











