सच हुआ काजोल के साथ काम करने का सपना

By Staff

सच हुआ काजोल के साथ काम करने का सपना
अभिनेता अर्जुन रामपाल कहते हैं कि जब अभिनेत्री काजोल ने अजय देवगन से शादी की तो काजोल के साथ किसी फ़िल्म में काम कर पाने का उनका सपना टूट गया.लेकिन वो खुद को बहुत खुश नसीब समझते हैं की दो सितंबर को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'वी आर फ़ैमिली' में उन्हें काजोल के साथ अभिनय करने का मौका मिला. इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन और काजोल के साथ हैं करीना कपूर.

फ़िल्म का निर्देशन किया है सिद्धार्थ मल्होत्रा ने और निर्माता हैं करण जोहर.काजोल की तारीफ में अर्जुन कहते हैं कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं और फ़िल्म में उनके साथ काम करने में उन्हें बहुत मज़ा आया.वहीं अर्जुन करीना कपूर की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हैं. अर्जुन का कहना है कि करीना अपने करियर की ऊँचाइयों पर हैं. अपनी और करीना की दोस्ती का बखान करते हुए अर्जुन कहते हैं कि खाने की बेहद शौक़ीन हैं करीना और अक्सर शूटिंग के बाद वो सब खाने पर जाते थे.

'वी आर फैमली' एक महिला प्रधान फ़िल्म है, लेकिन अर्जुन रामपाल इस फ़िल्म में काम करते हुए झिझके नहीं. वो कहते हैं कि निजी ज़िंदगी में भी वो महिलाओं से घिरे हुए हैं जैसे उनकी पत्नी मेहर और उनकी दो बेटियां. अर्जुन तो कहते हैं कि उनके पिता उन्हें 'लेडीज़ मैन' कहते हैं.हाल ही में अर्जुन पहुचे दिल्ली, एक फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए. यहाँ अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर एक साथ रैम्प पर उतरे. अर्जुन मानते हैं कि हर इन्सान की अपनी एक अलग पहचान और स्टाइल होता है.

वो कहते हैं कि वो किसी की नक़ल नहीं उतारते उनका अपना स्टाइल है और शायद यही वजह है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं.साथ ही अर्जुन कहते हैं कि वो जैसे भी दिखते हैं, जैसे कपड़े पहनते हैं उसका श्रेय उनकी पत्नी को जाता है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X