क्या अजय की फिल्म में आयटम नंबर करेंगी काजोल?
वैसे भी आजकल सशक्त अभिनेत्रियों का फिल्मों में आयटम नंबर से ही कमबैक हो रहा है जो कि काफी हद तक सफल भी है, जिसमें हालिया रिलीज फिल्म यह जवानी है दीवानी.. के हिट आयटम नंबर जो कि माधुरी दीक्षित का था,का बहुत बड़ा हाथ है।
वैसे भी यह कयास हवा में इसलिए नही लगाये जा रहे है क्योंकि कुछ दिन पहले अपने कमबैक के जवाब में काजोल ने कहा था कि वह फिल्मों में एक आयटम नंबर करने को इच्छुक हैं। काजोल ने कहा था कि अगर उन्हें किसी भी फिल्म में आयटम नंबर करने के लिए कहा गया तो वह जरूर उसे करेंगी बशर्ते उन्हें लगेगा कि उनका आयटम नंबर फिल्मी की जरूरत है ना कि जबरदस्ती ठूंसा हुआ हो।
और अजय की फिल्म में उनका रोल काफी दमदार ही होगा और कुछ भी ठूंसा हुआ नहीं होगा इसलिए लोग कह रहे हैं कि अजय के लिए आयटम गर्ल बनेंगी काजोल। खैर देखते हैं कि लोगों के कयास कितने सही साबित होते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
