आइटम गर्ल बनना चाहती हैं काजोल!

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से हिट हुई काजोल बॉलीवुड में एक शर्मीली एक्ट्रेस के रुप में जानी जाती हैं। लेकिन काजोल का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह आइटम गर्ल बनने से पीछे नहीं हटेंगी। काजोल ने हाल ही में फिक्की फ्रेम्स 2013 के तीसरे दिन करन जौहर से बातचीत की और कहा कि उन्हें मनोरंजक फिल्में और देखना पसंद है और उन्हें आइटम सॉंग्स भी पसंद हैं। काजोल ने कहा कि अगर किसी फिल्म में आइटम सॉंग की जरुरत है और फिल्म को आगे बढ़ाने में आइटम सॉंग्स मदद कर सकता है तो इस तरह के आइटम नंबर करने में कोई गलत बात नहीं है।

कुछ समय पहले खबर आई थी कि काजोल और शाहरुख खान काफी समय बाद फिर से एक साथ फिल्म करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में फिक्की समारोह के दौरान काजोल ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई भी अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली है। वो फिल्मों में तभी वापसी करेंगी जब उन्हें फिल्म की पटकथा पसंद आएगी। काजोल ने ये तो कहा कि वो आइटम नंबर करने को तैयार हैं लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा कि वो डर्टी पिक्चर जैसी बोल्ड फिल्में कर सकती हैं। करन जौहर जो कि काजोल को एक शर्मिली एक्ट्रेस कहते हैं ने जब काजोल से पूछा कि क्या वो डर्टी पिक्चर जैसी फिल्म करेंगी तो काजोल ने तुरंत मना करते हुए कहा कि वो ऐसी फिल्में नहीं कर सकतीं हैं।

काजोल ने वैसे अपनी कुछ फिल्मों में आइटम सॉंग नहीं पर कुछ हॉट डांस नंबर जरुर किये हैं। जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में काजोल ने मेरे ख्वाबों में जो आए गाने पर सफेद रंग की छोटी सी स्कर्ट पहन कर बारिश में भीगते हुए डांस किया था और साथ ही फिल्म करन अर्जुन में भी काजोल पर जाती हूं मैं जल्दी है क्या जैसा हॉट डांस नंबर शूट किया गया था। उसके बाद काजोल ने फना फिल्म में आमिर खान के साथ कुछ बोल्ड सीन्स दिये थे। अब देखना है कि क्या आने वाली फिल्मों में काजोल कुछ और बोल्ड बनकर आईटम गर्ल बन पाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X